उत्तराखंड : राजधानी में महसूस हुए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार देर रात भूकंप के झटके रिकॉर्ड किए गए। जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मैग्निट्यूट मापी गई है। यह छोटी श्रेणी का भूकंप है और संभवतः बहुत कम लोगों ने इसे महसूस किया होगा।

जिला प्रशासन की ओर से यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के हवाले से जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि भूकंप करीब 05 किलोमीटर की गहराई में आया है और इसका केंद्र रामगढ़ रेंज के पास बताया जा रहा है। एसडीआरएफ कंट्रोल रूम ने भूकंप के बाद की स्थिति सामान्य बताई है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *