कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा… नैनीताल पुलिस ने आरक्षी प्रकाश नैनवाल को दी अंतिम सलामी

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। पुलिस लाइन नैनीताल में बुधवार को माहौल बेहद भावुक हो गया, जब साथी आरक्षी प्रकाश नैनवाल के असामयिक निधन पर नैनीताल पुलिस परिवार ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। 30 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य खराब होने के बाद उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एसएसपी डॉ मंजूनाथ टी सी, एस पी क्राइम/ट्रैफिक, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी को शोक सलामी दी और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रकाश नैनवाल के साथ बिताए पलों और उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सेवाभाव और समर्पण को याद किया। वर्दी में साथ खड़े रहने वाले साथी का अचानक हमेशा के लिए विदा हो जाने से नैनीताल पुलिस में शोक की लहर है।

दुःख की इस घड़ी में दिवंगत आरक्षी के परिजन भी पुलिस लाइन पहुंचे। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस अपार दुःख में पुलिस परिवार की ओर से हरसंभव साथ का भरोसा दिया।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *