सात शिक्षकों की तैनाती के आदेश भी बेअसर, बैतालघाट में फिर सड़क पर उतरी छात्राएं-अभिभावक


उत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के बैतालघाट इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्राओं और अभिभावकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कॉलेज में बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं और 12 शिक्षकों के पद रिक्त हैं।

गुरुवार को छात्राओं और अभिभावकों ने पहले बैतालघाट बाजार में रैली निकाली और फिर खंड शिक्षा कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। छात्राओं का कहना है कि शिक्षकों की कमी के कारण कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में मुश्किलें सामने आ रही हैं।
अभिभावक संघ और विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से 22 सितंबर को भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था। प्रदर्शनकारियों के अनुसार जिलाधिकारी स्तर से सात विषयों के शिक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए गए थे, लेकिन शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण नहीं करने से समस्या जस की तस बनी हुई है। छात्राओं और अभिभावकों ने जल्द रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आस्था के साथ सुरक्षा भी जरूरी_ तपोवन के घाटों पर हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश
सात शिक्षकों की तैनाती के आदेश भी बेअसर, बैतालघाट में फिर सड़क पर उतरी छात्राएं-अभिभावक
कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा… नैनीताल पुलिस ने आरक्षी प्रकाश नैनवाल को दी अंतिम सलामी
उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष बने शोएब अहमद
हुंडई कार सेंटर में भीषण आग लगी