Ad

शिलान्यास के दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने किया कोरोना गाइड लाइन का खुला उल्लंघन.. देखे पूरी खबर..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने 3 करोड़ 33 लाख की लागत से बनने वाले लिंक मार्गो का शिलान्यास किया है। कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम का किसानों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन मौके पर मुस्तैद दिखाई दिया। बता दें कि बाजपुर के विधायक और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य बाजपुर के ग्राम बेरिया दौलत में पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले लिंक मार्गो का शिलान्यास किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि बाजपुर में विकास कार्यों की गति को धीमा नहीं होने दिया जाएगा। वही कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करते दिखाई दिए, जहां कैबिनेट मंत्री ने मंच पर संबोधित करते हुए मास्क नहीं पहना। इससे प्रतीत होता है कि मानो मंत्री जी को कोरोना वायरस का जरा भी डर नहीं है। उधर कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही दर्जनों किसान मौके पर पहुंच गए, जहां किसानों ने बेरिया चौराहे पर काले झंडे दिखाते हुए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का विरोध किया। इस दौरान किसानों ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानून को वापस नहीं लेती तब तक भाजपा के विधायकों और मंत्रियों का विरोध किसान करते रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *