


उत्तराखंड के नैनीताल में चल रहे दुर्गा महोत्सव में आज शाम बंगाली मूल के कलाकारों की धनुची आरती का जोर रहा। इस दौरान नैनीझील में दीप दान भी आकर्षण का केंद्र रहा।

नैनीताल भले ही देशभर के पर्यटकों की पहली पसंद रहा हो लेकिन इनदिनों यहाँ की फिजा मिनी बंगाल के रुप में देखने को मिल रही है। आमतौर पर कोलकत्ता समेत समूचे बंगाल में होने वाली दुर्गा पूजा की सरोवर नगरी में धूम मची है। ऐसा लग रहा है जैसे नैनीताल में मिनी बंगाल उमड़ आया हो।
देश के अन्य हिस्सों की तरह नैनीताल में भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। सुबह से ही मां दुर्गा के भक्त मां के दर्शन के लिये मंन्दिर पहुंच रहे हैं। नैनादेवी मंन्दिर में बने दुर्गा पंड़ाल में माँ के जयकारों के साथ घंटी और मंत्रों की गूंज सुबह से ही मंन्दिर प्रांगण में सुनाई दे रही है। शाम होते ही मां की धनुचा आरती भक्तों के लिये खासा आकर्षण बनी हुई है। पंच आरती के बाद हुक्के से होने वाली मां की धनूची पूजा में माँ के भक्तों का ऐसा जमावडा लग रहा है मानों पूरा बंगाल सरोवर नगरी में उमड आया हो।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का मौन प्रहार, बारिश में भी रामलीला मैदान पहुंचा हुजूम_haldwani
हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR.. जानिए आरोप क्या हैं
नैनीताल-बागेश्वर जिले में बारिश का असर,कल सभी स्कूल बंद..Heavy rain alert_haldwani
ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई
हल्द्वानी_इंस्प्रेशन स्कूल में छात्राओं का HPV टीकाकरण