

उत्तराखंड में मंगलवार यानी 23 जुलाई को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने पहली से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने देहरादून समेत विभिन्न अन्य जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने सभी जिलों को एडवाइजरी जारी की है।

इसका अनुपालन करते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने जिले में 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल मंगलवार 23 जुलाई 2024 को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए। इसके दायरे में आंगनबाड़ी केंद्र भी आएंगे। आदेश का सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




जिस पोल ने छीनी दो जिंदगियां, उसी में फिर उतरा करंट_खतरा बढ़ रहा है..
हल्द्वानी जेल के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, 3 बदमाश पकड़े गए..
UGC इक्विटी नियमों और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग के विरोध में उतरा स्वर्ण समाज_haldwani
अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, भाईचारे और एकता का दिया पैगाम
नैनीताल में युवक ने खटमल मारने की दवा गटक ली..