गलत दिशा से आ रहे डंपर ने नाबालिक को रोंदा..मौत..गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने लगाया हाईवे पर जाम..

बाज़पुर उधम सिंह नगर 13.MARCH 2021 बाज़पुर के ग्राम कनेरा में राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर गलत दिशा से आ रहे एक डंपर ने नाबालिक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे नाबालिक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृत नाबालिग के परिजनों को काफी देर तक समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वही गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर जाम लगा दिया और आने जाने वाले लोगो के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने लोगो को समझाकर शांत किया। बता दे कि बाजपुर के ग्राम कनोरा में घास लेकर घर जा रहे मोहम्मद अर्श को गलत दिशा से आ रहे डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया.
जिससे अर्श की मौके पर मोत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर रखकर जमकर प्रदर्शन किया और दोनों ओर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर आने जाने वाले वाहनों के साथ जमकर अभद्रता भी की। साथ ही परिजनों ने डंपर ओर चालक को पकड़ने की मांग पर अड़े रहे। वही घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को हटाने का प्रयास किया जिसे परिजन आक्रोशित हो गए जिसके बाद आक्रोश बढ़ता देख सीओ दीपशिखा अग्रवाल और आसपास के थानों की फोर्स मोके पर पहुच गई। पुलिस द्वारा डंपर को पकड़ने के बाद ही ग्रामीण शांत हुए जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और जल्द ही चालक को हिरासत में ले लिया जाएगा।
बाइट : दीपशिखा अग्रवाल ………………. सीओ BAZPUR



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंची धाम की भीड़ ने खड़े किए बड़े सवाल,, स्थानीय परेशान हैं_ ट्रैफिक रोकना समाधान नहीं
जमरानी बांध से बदलेगी कुमाऊं की तस्वीर, सतपाल महाराज ने लिया निर्माण कार्य का जायजा
पहाड़ से पहले एग्जिट, फिर एंट्री_SSP मंजूनाथ ने खुद संभाली ट्रैफिक की कमान_Video
डिफेंस से हेल्थ और एनर्जी तक स्वदेशी ताकत, नैनीताल में जुटे देशभर के प्रोफेसर
कैंचीधाम_भीड़ बढ़ी तो पुलिस ने बदली रणनीति, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे