प्रोटोकॉल से लेकर सुरक्षा तक : उपराष्ट्रपति के नैनीताल दौरे को लेकर डीएम ने की ब्रीफिंग..


पर्यटन नगरी नैनीताल आगामी 25 से 27 जून तक एक खास मेहमान का स्वागत करने जा रही है। देश के माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने तीन दिवसीय कुमाऊं प्रवास के तहत नैनीताल पहुंच रहे हैं, जहां वे कुमाऊं विश्वविद्यालय और शेरवुड स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस उच्चस्तरीय दौरे की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक कर सभी विभागीय अधिकारियों की ब्रीफिंग की साथ ही तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
उप राष्ट्रपति 25 से 27 जून तक नैनीताल में कुमाऊँ विश्वविद्यालय एवं शेरवुड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
उक्त कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल मुताबिक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सम्पादित कराये जाने हेतु जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट और अधिकारियों को दायित्व दिए हैं।इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारीयों को निर्देश दिए कि इस दौरान उन्हें जो भी दायित्व सौपे गए हैं उनका यथासमय पालन सुनिश्चित किया जाय ।
उन्होंने अपर जिलाधिकारी विवेक राय को उपराष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान दोनों स्थलों में आयोजित कार्यक्रम स्थलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रभारी नियुक्त करते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
अधीक्षण अभियंता लोनिवि मनोहर सिंह धर्मशक्तु को हल्द्वानी से ज्योलिकोट, नैनीताल तक के आंतरिक और बाहरी सड़क मार्गो का प्रबंधन व उन्हें गड्ढामुक्त
व दुरुस्त कराने के साथ ही सड़क मार्ग से मलवा हटाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग में हल्द्वानी से ज्योलिकोट तक नगर निगम हल्द्वानी से, ज्योलिकोट से हनुमानगड़ी तक जिला पंचायत से तथा वहॉ से नैनीताल नगर तक नगर पालिका के माध्यम से नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत् विभाग के अधिकारियों को सभी कार्यक्रम स्थलों में विद्युत व्यवस्था सुचारु रखने, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपराष्ट्रपति के मानकानुसार मेडिकल टीम आवश्यक दवाओं के साथ तैनाती के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपराष्ट्रपति के प्रवास और भ्रमण के दौरान सभी कार्यक्रम स्थलों में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था यथासमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपरजिला अधिकारी विवेक राय, शैलेन्द्र सिंह नेगी, जीएम केएमवीएन विजय नाथ शुक्ल, अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू,उप जिलाधिकारी नवाजिस खलिक, बीसी पंत, परितोष वर्मा, डिप्टी कलेक्टर गोपाल सिंह चौहान समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस