इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज का रोमांच, डिजिटल डाइनोमोस ने मारी बाजी


हल्द्वानी। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में 3 सितंबर को विद्यार्थियों के बीच साइबर ज्ञान और तकनीकी समझ को परखने के लिए अंतर्सदनीय साइबर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 9 से 12 तक के रेड, येलो, ग्रीन और ब्लू हाउस के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
क्विज को आइस ब्रेकर, मल्टीपल चॉइस, सीक्वेंसिंग, हैंड्स ऑन प्रैक्टिस, बजर और रैपिड फायर जैसे छह रोचक राउंड में बांटा गया। हर राउंड में विद्यार्थियों की जानकारी के साथ उनकी सोचने की तेजी, तकनीकी समझ और टीमवर्क की भी परीक्षा हुई। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के साथ दर्शक दीर्घा में बैठे बच्चों ने भी सवालों के जवाब देकर खूब उत्साह दिखाया।
प्रतियोगिता में रेड हाउस की डिजिटल डाइनोमोस टीम ने प्रथम,येलो हाउस की साइबर माइंड टीम ने द्वितीय और ब्लू हाउस की लॉजिक लेजेंड टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर और श्रीमती गायत्री बल्यूटिया ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। क्विज का सफल संचालन आईटी विभाग की क्विज मास्टर स्मिता पंत और भावना कफलटिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गिरिजा नेगी तिवारी और रोबिन कुमार आर्य का विशेष योगदान रहा। इस दौरान कक्षा 9 से 12 तक के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्र संघ चुनाव में 50% आरक्षण पर नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Watch_ MBPG में किसका पलड़ा भारी…?
Nainital में भारी बारिश का RED ALERT,, कल बंद रहेंगे स्कूल
MBPG में नामांकन, धीरज, मेहुल और आर्यन_ हलचल बढ़ी..
ज्योलिकोट प्रभावित मरीजों के बीच पहुंचीं CMO, उपचार और आयुष्मान सुविधाओं का लिया जायजा