उत्तराखंड चुनाव 2027 में धामी ही बीजेपी का चेहरा_कयासों पर फुल स्टॉप..

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर तस्वीर अब काफी हद तक वाज़ेह (स्पष्ट) होती नजर आ रही है। नितिन नवीन ने दो टूक अंदाज़ में ऐलान कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी चुनावी मैदान में मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही उतरेगी।

उनके इस बयान ने प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है और कयासों पर लगभग फुल स्टॉप लगा दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने साफ कर दिया है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा कायम है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने यूपी की तरह ही उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव 2027 में उतरने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वे अभी सरकार का चेहरा हैं। आगे पार्टी का चेहरा होंगे। पिछले दिनों धामी कैबिनेट विस्तार के दौरान उनकी सियासी मजबूती का अंदाजा लगा था। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। ऐसे में प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

नितिन नवीन ने क्या कहा?

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत स्थिति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हर राज्य सरकार को अपने क्षेत्र की खास परिस्थितियों को संभालने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन, हम अपने पिछले काम को देखते हैं। हम विकास पर ध्यान देते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश की चुनौतियों के बीच धामी सरकार ने शानदार काम किया है। हम उन सभी क्षेत्रों में हो रही तरक्की पर नजर रखते हैं, जहां आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में सुधार की जरूरत है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मेरा पक्का मानना है कि जब विकास के नजरिए से और हमारी मुख्य खासियत यानी सुशासन के नजरिए से देखा जाए तो आप पाएंगे कि आज उत्तराखंड बहुत मजबूत स्थिति में खड़ा है। हमने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में काफी तरक्की की है। हमें पूरा भरोसा है कि इस बार हम और भी बेहतर नतीजे देंगे।

सुशासन का मजबूत मॉडल

नितिन नवीन ने एक प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि धामी सरकार ने उत्तराखंड में विकास और सुशासन का मजबूत मॉडल पेश किया है। मुख्यमंत्री धामी ने जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाई है। दूरस्थ क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने में उल्लेखनीय काम किया है। भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उत्तराखंड ने हाल के वर्षों में तेजी से विकास किया है।

अध्यक्ष ने माना कि हर राज्य की अपनी चुनौतियां होती हैं, लेकिन शासन व्यवस्था और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार के पैमाने पर देखें तो धामी के नेतृत्व में राज्य ने सकारात्मक प्रगति की है। राजनीतिक रूप से अहम बयान देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि 2027 के चुनाव में पार्टी मुख्यमंत्री धामी को ही चेहरा बनाकर मैदान में उतरेगी।

सीएम धामी की हो रही सराहना

दरअसल, इससे पहले भी भाजपा शीर्ष नेतृत्व की ओर से सीएम धामी की कार्यशैली की सराहना की जा चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून दौरे के दौरान उनके काम की प्रशंसा की थी। वहीं, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने उन्हें ‘धुरंधर’ सीएम बताते हुए उनके नेतृत्व क्षमता की सराहना की। इसके अलावा हरिद्वार दौरे पर अमित शाह ने भी राज्य सरकार की नीतियों को जनहितकारी बताते हुए भाजपा की हैट्रिक का भरोसा जताया था। इन बयानों के बाद नितिन नवीन के हालिया बयान ने प्रदेश में राजनीतिक हलचल को बढ़ा दिया है।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *