Ad

धामी सरकार ने विधायकों को दिया तोहफा_मिलेंगी ये तमाम बड़ी सुविधाएं

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

गैरसैंण : उत्तराखंड विधानसभा ने शुक्रवार को विधायकों के विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी करने और उन्हें कैशलैस इलाज की सुविधा देने का प्रावधान करने वाले विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी। कांग्रेस सदस्यों की अनुपस्थिति में पारित हुए ‘उत्तराखंड राज्य विधानसभा विविध (संशोधन) विधेयक-2024’ को मंजूरी मिल गयी है।

ADVERTISEMENTSAd

विधेयक के पारित होने के बाद प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भत्तों में बढ़ोतरी को लेकर विधायकों की लंबे समय से अपेक्षा थी। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए एक समिति गठित की गई थी और उसी समिति की कुछ संस्तुतियों को स्वीकार करते हुए यह विधेयक लाया गया है। विधेयक के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अब विधायकों को भी राज्य कर्मचारियों की भांति ‘गोल्डन कार्ड’ दिया जाएगा, जिसके माध्यम से उन्हें कैशलैस उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।


इन जगहों पर मिलेगी सुविधा

उन्होंने कहा कि प्रदेश के बड़े चिकित्सालय, दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), फोर्टिस और राजीव गांधी कैंसर इंस्टीटयूर एंड रिसर्च सेंटर जैसे संस्थानों में कैशलैस इलाज की सुविधा मिलेगी या वहां हुए चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी। विधेयक के तहत, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के द्वारा रेफर किए जाने पर विधायकों को विदेश में भी चिकित्सा सुविधा अनुमन्य होगी।

चालक की भी बढ़ी तनख्वाह

इसी प्रकार विधायकों को वाहन चालक की तनख्वाह के लिए मिल रहे 12,000 रुपये प्रतिमाह भत्ते को बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति माह कर दिया जाएगा। विधायकों को रेलवे कूपन की स्वीकृत धनराशि में से तीस हजार रुपये नकद दिए जाएंगे। टेलीफोन के लिए विधायकों को मिलने वाली दो हजार रुपये प्रतिमाह की सीमा को भी बढ़ाया गया है।


कांग्रेस विधायकों ने कहा जानकारी नहीं

इस बीच, कांग्रेस के विधायकों ने विधेयक को उनकी अनुपस्थिति में पारित किए जाने पर नाराजगी जताई। पिथौरागढ़ के धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने कहा कि विधेयक उनकी गैर मौजूदगी में पारित हुआ है, इसलिए उसके प्रावधानों की जानकारी नहीं है। हाल में बदरीनाथ से चुने गए कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि इस विधेयक के पारित होने की जानकारी है, लेकिन इसमें क्या प्रावधान किए गए हैं, यह नहीं पता।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *