बजट सत्र के बीच धामी कैबिनेट की बैठक,भू-कानून विधेयक को मंज़ूरी


उत्तराखंड : देहरादून में विधानसभा के बजट सत्र के बीच आज बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रीमंडल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक में भू-कानून में संशोधन संबंधी विधेयक समेत कई अहम प्रस्ताव पर चर्चा हुई है।
उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। बजट सत्र के बीच बुधवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश में सशक्त भू-कानून पर मुहर लगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है। यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, साथ ही प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हमारी सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हम कभी भी उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे। इस निर्णय से यह स्पष्ट हो जाता है कि हम अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। निश्चित तौर पर यह कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने