ओखलकांडा- बोलेरो हादसे में तीन लोगों की मौत,मृतकों के परिजनों को मुआवज़े की मांग


उत्तराखण्ड में नैनीताल के चौगुनिया से पटरानी जा रही बारात की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 लोगों की मौत और 5 लोग घायल हो गए।
नैनीताल जिले में भीमताल के चोगुनिया से पटरानी जा रही बारात की बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बारातियों से भरी बोलेरो सड़क से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों के साथ पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरू ने घटनास्थल पहुंचकर मृतकों के परिवार जनो को ढाढ़स बढ़ाया और घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। ग्रामीणों ने मृतकों और परिवार को 10-10 लाख रुपये सहायता राशि देने की मांग की है। सरकार की लचर और ध्वस्त व्यवस्था के कारण 6 माह से सड़क हादसे बढ़ गए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान
नैनीताल हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ