नैनीताल : खाई में गिरी बोलेरो,हादसे में दो की मौत, कई घायल_देखें..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। दूरस्थ क्षेत्र ओखलाकांडा में एक बोलेरो वाहन हादसे का शिकार हो गया है जिसमें दो लोगों की मौत होना बताया जा रहा है।

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें एक महिला और एक पुरुष बताई जा रहे है,जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ओखलाकांडा के कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर हुआ, जहां एक बारात की बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन में कई लोग सवार थे। गाड़ी अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।

गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत 108 एंबुलेंस के जरिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। वहीं हादसे में मृतक और घायलों की पहचान की जा रही है। मौके पर पुलिस व प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page