पांच बार CM रहे_सशक्त नेता ओम प्रकाश चौटाला का निधन, राजनीति में शोक की लहर


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का निधन 89 वर्ष की आयु में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ। सुबह 11:30 बजे अस्पताल लाए गए चौटाला ने 12 बजे के बाद अंतिम सांस ली। उनके निधन से हरियाणा और देश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।
ओम प्रकाश चौटाला, जिन्होंने सात बार विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज की और पांच बार मुख्यमंत्री रहे, हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण चेहरा थे। वे अपने पिता चौधरी देवीलाल के मार्गदर्शन में पले-बढ़े, जिन्होंने हरियाणा राज्य की स्थापना में अहम भूमिका निभाई और भारत के उप प्रधानमंत्री रहे।
1 जनवरी 1935 को हरियाणा के सिरसा जिले के चौटाला गांव में जन्मे चौटाला ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के विकास में अहम योगदान दिया। सत्ता में रहते हुए या विपक्ष में, उनकी नीतियां हमेशा किसानों और ग्रामीणों के लिए समर्पित रहीं। उन्हें हरियाणा के सबसे सक्रिय नेताओं में एक माना जाता था, जिनकी नीतियों ने राज्य के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य को हमेशा प्रभावित किया



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ
ड्रोन, PAC और SDRF के साथ नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
SDG Achievers Award में चमका नैनीताल,DM रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
BREAKING – नैनीताल फ्लैट्स ग्राउंड पर होगी ईद की नमाज, हाईकोर्ट ने दी इजाजत
HighCourt- चर्चित यौन शोषण मामले में युवती की समझौता और नरेश पांडे की सुरक्षा याचिका खारिज