

उत्तराखंड में जनपद नैनीताल में रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र में जंगल किनारे मां- बेटे का शव मिलने के बाद क्षेत्र में मचा हड़कंप ,ग्रामीणों की भीड़ मां बेटे के शव को देखने के लिए उमड़ी, सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल की शुरू कर दी है।
बता दें कि मंगलवार की शाम रामनगर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ग्राम पीरुमदारा क्षेत्र में जंगल के अंदर मां और बेटे का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मां बेटे के शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ भी शव को देखने के लिए घटनास्थल पर पहुंचने लगी,
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रामनगर कोतवाली के कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर के ग्राम नया झिरना पीरूमदारा निवासी 65 वर्षीय नंदा देवी एवं उसके 42 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत का घर के समीप ही स्थित जंगल में शव बरामद हुआ है।
रामनगर कोतवाल ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में ले लिया है उन्होंने बताया कि मृतक सुरेंद्र सिंह रावत मानसिक रूप से अस्वस्थ था तथा मामला प्रथम दृश्या आत्महत्या का प्रतीत होता है।
उन्होंने बताया कि दोनों शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जाएगी तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा ,कोतवाल ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, उसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक कारणों का भी पता चल जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..