मूसलाधार बारिश से खतरनाक उफान पर केम्पटी फॉल.. VIDEO


उत्तराखंड : राज्य के कई इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश जारी है जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है पर्यटन नगरी मसूरी सहित आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से प्रसिद्ध पर्यटक स्थल केम्पटी फॉल का जल स्तर बढ़ गया व केम्पटी फॉल उफान पर आ गया। हालांकि अभी तक किसी भी तरह के नुकसान होने की सूचना नहीं है। वहीँ कुछ देर के लिए एतियात तौर पर केम्पटी फॉल की आसपास की दुकानों को बंद कर दिया गया।
स्थानीय दुकानदार सुमन नौटियाल का ने बताया कि केम्पटी फॉल का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे यहां आए हुए पर्यटकों को झरने के नीचे नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि बारिश होने से यहां पर दुकानों के अंदर मलवा भर गया है, जिससे यहां दुकानदारों का भारी नुकसान हुआ है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park