श्रीनगर में मिले नए 57 कोरोना पॉजिटिव, दून अस्पताल में पांच मरीजों की हुई कोरोना से मौत..

श्रीनगर गढ़वाल (GKM NEWS SULEMAAN KHAN) देश के साथ साथ प्रदेश में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं..प्रदेश में भी हर दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं. गढ़वाल के श्रीनगर में कोविड -19 संक्रमण के 57 नए केस सामने आये हैं. श्रीनगर के तहसीलदार सुनील राज इन मामलो की पुष्टि की है. तो वही वायरस और बढ़ते मामलो को देखते हुए श्रीनगर कोतवाली को बंद कर दिया है. इसके साथ ही एसएसबी केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र के कुछ जवानों के भी संक्रमित होने की सूचना है.
राजधानी देहरादून के राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में आज कोरोना संक्रमित पांच और मरीजों की मौत हो गई है. कोरोना से मरने वालो में 70 और 51 साल की दो बुजुर्ग महिला और 34 व 35 साल के संक्रमित युवक हैं. जबकि एक की जानकारी नही मिलीं है.
उधर देहरादून जिले में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसर रहा है. गुरुवार को देहरादून जिले में कोरोना के 272 नए मामले सामने आए हैं.
इसके साथ ही देहरादून जिले में अस्पताल, नगर निगम, स्वास्थ्य महानिदेशालय, सचिवालय, शिक्षण संस्थान और दूसरे सरकारी संस्थानों में कोरोना के मामले मिल रहे हैं.





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी RTO में फायरिंग का मामला, वरिष्ठ अधिकारी निलंबित..
नैनीताल_DM ने विभागों को किया अलर्ट, गौला पुल पर SSP ने लिया हालात का जायज़ा..
उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे..
Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर