पुलिस की बेबसी: सत्ता पक्ष के दबाव में एक बार फिर पुलिस बेबस.. संजय कुमार का तबादला लालकुआं

अब इसे बेबसी कहे या सत्ता पक्ष के नेताओं द्वारा सत्ता का दुरुपयोग। हल्द्वानी कोतवाल को हटा कर लालकुआं कोतवाल बना दिया गया ताकी ट्रांसफर एक नजर में रूटीन का लगे, इसलिए साथ में तीन इंस्पेक्टरों के भी ट्रांसफर किए गए हैं
पूर्व में हल्द्वानी कोतवाल संजय कुमार के द्वारा भाजपा पार्षद को गिरफ्तार किए जाने पर हल्द्वानी मेयर की अगुवाई में लोगों ने कोतवाली में धरना दिया था मेयर जोगिंदर रौतेला हल्द्वानी कोतवाल को हटाने की मांग पर अड़ गए थे इस मामले में कोतवाल को एसएसपी कार्यालय में अटैच कर दिया गया था मामले की जांच के लिए एसएसपी ने एसपी क्राइम के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई थी कमेटी को 5 दिन में रिपोर्ट सौंप देनी थी सूत्रों के अनुसार जांच में कोतवाल और बाकी पुलिसकर्मी दोषमुक्त पाए गएl
लेकिन इसके बाद भी संजय कुमार को हल्द्वानी कोतवाली की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई। अब एसएसपी ने बृहस्पतिवार को तीन निरीक्षकों के तबादले कर दिए जिसमें की हल्द्वानी कोतवाल रहे संजय कुमार को लाल कुआं कोतवाल बनाया गया, लाल कुआं कोतवाल को एसओजी साइबर सेल नैनीताल और एसओजी साइबर सेल नैनीताल मनोज रतूड़ी को हल्द्वानी कोतवाल बनाया गया है तबादले को लेकर एसएसपी प्रीति प्रदर्शनी ने इसे रूटीन प्रक्रिया बताया है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal