नैनीताल:मुख्य सचिव ओम प्रकाश से रूबरू होकर ज़िले के सभी विकास कार्यो पर ज़िला अधिकारी ने दिया प्रेजेंटेशन,CS बोले शानदार नज़रिया..देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल- 31 जनवरी 2021 – दौरे पर आये प्रदेश क मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने रविवार की सुबह डाटा प्रजेंटेशन के माध्यम से जिले में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा संचालित किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी हासिल की। नैनीताल स्थित जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में महिलाओं द्वारा निर्मित किये गये एपण, स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामान, कलैक्ट्रेट स्थित हिलांस कैण्टीन,तथा कलैक्ट्रेट एवं जिलाधिकारी आवास पर की गयी आकर्षक वाॅल पेंटिंग का अवलोकन किया। जिलाधिकारी के जन उपयोगी एवं विकास के कार्यों की मुख्य सचिव द्वारा जमकर तारीफ की गयी और कहा सविन वैल्डन। वाकई में जन साधारण के प्रति आपका समर्पण एवं विकास कार्य निःसन्देह प्रशंसनीय है।


मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने रविवार को जिला कैम्प कार्यालय पहुॅचकर जनपद में आजीविका संवर्द्धन, सामुदायिक अवस्थापना विकास एवं सौन्दर्यकरण हेतु किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
डाटा प्रजेंटेशन के माध्यम से जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद में आजीविका संवर्धन हेतु किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण एवं निर्बल वर्ग की गरीब महिलाओं के ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य एवं लाभ दिये जाने के लिए तथा स्थानीय उत्पादों को आसानी से ग्राहकों तक पहुॅचाने के साथ ही कुमाऊॅनी व्यंजनों एवं उत्पादो को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय एवं सामुदायिक स्थानों पर छः नए माॅर्डन हिलंास किचन

तथा जनपद के पन्द्रह प्रमुख पर्यटक स्थलों पर हिलांस आउटलेट संचालित किये गये है। इनके माध्यम से महिला स्वंय सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका संवर्धन हेतु राजकीय एवं सामुदायिक स्थानों पर छः नए माॅर्डन हिलांस किचन एवं कैन्टीन का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। हिलांस ब्राण्ड के तहत आजीविका संवर्धन हेतु पन्द्रह प्रमुख पर्यटक स्थलों पर हिलांस आउटलेट के माध्यम से ग्रामीण उत्पादो के विपणन की व्यवस्था हुई है। इससे ग्रामीण एवं निर्बल वर्ग की गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों में संगठित कर उनका क्षमता विकास कर महिलाऐं आत्म निर्भर बनी हैं।


बंसल ने मुख्य सचिव को हाईटेक जनसुविधाओं के विकास के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक एवं पर्यटक स्थलों पर आकर्षक व आधुनिक जन सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए ईको-फ्रेण्डली एवं स्वच्छ आन्तरिक पर्यावरणयुक्त, दिव्यांगजनों हेतु सुविधाजनक संरचनायुक्त चार से छः सीटर 12 जन सुविधा केन्द्रों (शौचालयों) का निर्माण किया जा रहा है। जिनकी देख-रेख एवं संचालन हेतु हर समय केयर टेकर की उपलब्धता रहेगी।


बंसल ने बताया कि कुमाऊॅ की कला एवं संस्कृति के विकास तथा स्थानीय लोक कलाकारों व उभरती हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए नैनीताल में आकर्षक ओपन एयर थिएटर के रूप में बीएम साह ओपन एयर थिएटर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जिससे नैनीताल आने वाले पर्यटकों को नाट्य मंच के माध्यम से स्थानीय लोक कला, संस्कृति एवं लोक संगीत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा साथ ही स्थानीय लोगो एवं पर्यटकों को स्वस्थ मनोरंजन भी उपलब्ध होगा।
बंसल ने बताया कि पार्किंग सेवाओं के विकास के अन्तर्गत नैनीताल नगर की सुचारू यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत मेट्रोपोल परिसर में सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित पार्किंग स्थल का विकास किया जा रहा है,

जिससें पर्यटन सीजन में पर्यटकों के वाहनों को नगर के भीतर पार्किंग सुविधा प्राप्त होने से सीजन में जाम से मुक्ति मिलेगी तथा नगर के आंतरिक मार्गों पर भी सुचारू आवागमन होगा। इसके अतिरिक्त पार्किंग स्थल संचालित होने से रोजगार सृजन होगा और राजस्व प्राप्ति भी होगी, इसके साथ ही मेट्रोपोल हैरीटेज भवन का संरक्षण तथा इसकी अनुपयोगी रिक्त भूमि का अनुकूलतम उपयोग जनहित में होगा।


बंसल ने बताया कि जन समुदाय को सस्ता एवं सुगम ईलाज कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के प्रयासों से सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय हल्द्वानी, महिला चिकित्सालय हल्द्वानी तथा बीडी पाण्डे चिकित्सालय नैनीताल में जन औषधि केन्द्रों का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। कुमाऊॅ में उच्च चिकित्सा सुविधा हेतु विकसित- हल्द्वानी में सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के साथ-साथ 02 प्रमुख चिकित्सालयों तथा जनपद मुख्यालय नैनीताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों का संचालन जनहित हेतु अत्यन्त उपयोगी है। प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का उद्देश्य लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाईयाॅ उपलब्ध कराना है। जन औषधि केन्द्र में चिकित्सक के अनुमोदन उपरान्त ही सम्बन्धित जेेनेरिक औषधियों का आवश्यकतानुसार भण्डारण तथा निस्तारण होगा। बीपीपीआई का मरीजों से सीधे सम्पर्क होने से दवाईयो की उपलब्धता सम्बन्धी समस्या का त्वरित समाधान, सेवाओं का मानकों के अनुरूप एवं दीर्घकालीन संचालन संभव होगा।


बंसल ने डाटा प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया कि नैनीताल शहर के सौन्दर्यकरण की हेतु तल्लीताल डांट चैराहे पर नौका (नाव) आधारित थीम पर चैराहे का विकास किया जायेगा। चीनू बाबा चैक पर जिम काॅर्बेट पार्क की जैव विविधता को प्रदर्शित करने वाले चैराहे के रूप में विकसित किया जायेगा। होटल मनु महारानी से एटीआई की ओर खाली दीवार पर कुमाऊॅ की कला एवं संस्कृति पर आधारित आकर्षक वाॅल पेंटिंग आदि कर दीवार को सजाया जायेगा। इसके साथ ही रेमजे रोड का भी सौन्दर्यकरण कार्य किया जायेगा।
मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने जिलाधिकारी द्वारा तैयार की गयी कार्य योजना की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रयास किया जाये कि पर्यटन सीजन तक यह कार्य पूर्ण हो जायें। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य योजना आकर्षक एवं सही है इस कार्य को छः माह के भीतर हर हाल में पूर्ण कर लिया जाये।


मुख्य सचिव ओम प्रकाश स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये स्टाॅलों, हिलांस कैन्टीन का निरीक्षण करने के साथ ही स्थानीय उत्पादों की खरीददारी भी की। उन्होंने कलैक्ट्रेट निरीक्षण के दौरान कलैक्ट्रेट में दिव्यांग एवं बुजुर्गों के लिए स्थापित व्हील चेयर की की तारीफ की तथा बसंल को इस लिफ्ट व्हील चेयर का विवरण उपलब्ध कराने को कहा ताकि प्रदेश के अन्य जनपदों में भी इस प्रकार की लिफ्ट व्हील चेयर की स्थापना करायी जा सके।
इस दौरान उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, रिचा सिंह, एपीडी संगीता आर्या, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविन्द गौड़ व अन्य अधिकारी मौजूद थे

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *