हल्द्वानी मेयर चुनाव में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, ललित जोशी ने दाखिल किया नामांकन


नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है, और दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत से अपनी रणनीतियों को मैदान में उतारा है। हल्द्वानी नगर निकाय से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल किया।
इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। ख़ास बात ये रही नामांकन के दौरान पुराने कांग्रसियों का जमावड़ा भी देखने को मिला, जिसमे यूथ और विन्टेज की एकजुटता कांग्रेसी खेमे में अरसे बाद नज़र आई। मतलब साफ है भाजपा के लिए इस बार हल्द्वानी मेयर चुनाव आसान नहीं होने वाले हैं।
महापौर प्रत्याशी ललित जोशी ने नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताया है, और हल्द्वानी की जनता का अपार समर्थन और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से उनकी जीत सुनिश्चित है।
ललित जोशी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह हल्द्वानी के विकास के लिए नए आयाम स्थापित करेंगे और हर वर्ग के लिए जी-जान से काम करेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


मिठास में मिलावट तो नहीं” दीपावली से पहले नैनीताल में मिठाई की दुकानों पर छापे..लेबल पर नजर
देश-विदेश के 126 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ, सादगी की मिसाल बनीं निरंकारी सामूहिक शादियां_एकत्व का संदेश
ऑरेंज अर्लट_नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के आसार, मुस्तैद रहेंगे अधिकारी
धनतेरस-दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को मुकेश बोरा की सौगात, ₹29.39 लाख का बोनस
DM की बड़ी कार्यवाही_ हल्द्वानी-रामनगर के पांच लोग जिला बदर किए, शस्त्र लाइसेंस भी रद्द..