Ad

पुलिस कर्मियों के बेहतर कल के लिए फाइनेंशियल एंड फैमिली मैनेजमेंट सेमिनार का आयोजन..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

डॉ नीलेश आनंद भरणे, डीआईजी कुमाऊं रेंज द्वारा हल्द्वानी परिसर के मीटिंग हॉल में नैनीताल समेत हल्द्वानी की विभिन्न पुलिस अनुभागों के पुलिस अधिकारियों तथा कर्मियों के बेहतर फैमिली तथा फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए Family & Financial Management Seminar का आयोजन किया गया। सेमिनार में मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर Dr Sapna Sharma ने सभागार में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के बेहतर कल के लिए उदाहरण के माध्यम से परिवार एवम् आर्थिक प्रबंधन करने के सुझाव तथा टिप्स दिए गए।

ADVERTISEMENTSAd

एक्सपर्ट द्वारा सभी पुलिस कर्मियों से प्रशोत्तरी सेशन के माध्यम से जानकारी ली गई तथा वर्तमान में पारिवारिक जीवन में उभरकर आने वाली कठिनियों को प्रभावी तरीके से मैनेज करने तथा उज्ज्वल भविष्य को गतिमान करने के लिए मार्गदर्शन किया गया। सेमिनार के समापन के दौरान स्पीकर एक्सपर्ट को डीआईजी रेंज एवम् श्री पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा मोमेंटो भेंट किए गए।

सेमिनार के दौरान नैनीताल पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी, सभी पुलिस कर्मी, सीआईडी हल्द्वानी, विजिलेंस हल्द्वानी समेत उत्तराखंड पुलिस के हल्द्वानी स्थित सभी इकाइयों व अनुभागों के अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *