उत्तराखंड में फिर लौटी ठंड,आज इन इलाकों में अलर्ट,देखिए_बर्फबारी के नज़ारे.. Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में जाते-जाते एक बार फिर सर्दी लौट आई है। शनिवार से मौसम का मिजाज बदला और चारों धामों सहित प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी खासी बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से एक बार फिर ठंड होने लगी है। जिनके अधिकतम तापमान में भी रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई।

शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को भी मौसम बदला रहेगा और सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

प्रदेश में शनिवार से मौसम का मिजाज बदल गया है। इसका असर आज भी देखने को मिल सकता है। मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन के कारण विंटर रेन में पिछले कुछ वर्षों से कमी आई है। इसका असर और ग्लेशियरों पर भी पड़ रहा है और बर्फबारी कम होने से ग्लेशियर भी रिचार्ज नहीं हो रहे हैं।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार बर्फबारी के लिए बारिश का होना बेहद जरूरी है। बारिश होने से ही तापमान में गिरावट आती है। तापमान के शून्य में पहुंचने पर बर्फबारी होती है। पिछले कुछ वर्षों से ऐसा कम ही हो रहा है। जनवरी के बाद अब फरवरी में लंबे समय के बाद बारिश और बर्फबारी हुई तो ग्लेशियर रिचार्ज हो गए। साथ ही, जाते-जाते ठंड एक बार फिर लौट आई है।

हालांकि, दोपहर के बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकलने से ठंड से कुछ हद तक राहत भी मिली। वहीं, मौसम का असर रात के न्यूनतम तापमान पर भी दिखाई दिया। चारों धामों में बर्फबारी होने के साथ ही निचले इलाकों में बारिश हुई। कई जगह पर दिनभर बादल छाए रहे।

इन इलाकों में बर्फबारी

शनिवार को गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ , केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई है। हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, औली, गोरसों सहित नीति और माणा घाटी के गांव में भी खूब बर्फबारी हुई है। मौसम में आए इस बदलाव के बाद ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से निचली चोटियों में भी बर्फ की चादर बिछी दिख रही है।

बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज भी बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। शनिवार को हुई बारिश और बर्फबारी का असर रविवार को भी देखने को मिलेगा। सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page