Ad

सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड,ख़ास समारोह में करेंगे शिरकत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंच गये हैं। देहरादून आगमन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सीएम योगी का गर्मजोशी से स्वागत किया ।

ADVERTISEMENTSAd

सीएम योगी यहां से यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव जाएंगे, जहां सीएम मां गढ़वासिनी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेंगे और स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे।

सीएम योगी के इस दौरे की खास बात यह है कि वह अपने पैतृक गांव पंचूर भी जाएंगे, जहां 6 फरवरी को वह यमकेश्वर ब्लॉक के बनास तल्ला गांव में आयोजित किसान मेला और माया योगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम में शामिल होंगे। शुक्रवार, 7 फरवरी को वह अपने भतीजे की शादी में भी शिरकत करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ 8 फरवरी को लखनऊ लौटेंगे, इस बीच उनका दौरा उत्तराखंड में कई धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से जुड़ा रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page