Ad

बिनसर वनाग्नि मामले में CM का बड़ा एक्शन,DFO समेत इन अधिकारियों को किया सस्पेंड

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून : देहरादून अल्मोड़ा के बिनसर जंगल में लगी आग में चार वनकर्मियों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त फैसला लेते हुए सीसीएफ कुमाऊं,चीफ कंजरवेटर नॉर्थ और डीएफओ अलमोड़ा को सस्पेंड कर दिया है। सीएम ने सीधे तौर पर तीनों अधिकारियों को घटना का जिम्मेदार माना है, उन्होंने कहा निर्देश के बावजूद अधिकारियों की लापरवाही के चलते हादसे में वनकर्मियों की जान गयी।सीएम ने कहा घायलों के उपचार को लेकर सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है, सभी को एयर एम्बुलेंस के जरिये दिल्ली एम्स शिफ्ट किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

इस घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले जहां वायु सेवा से संपर्क कर बिनसर के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए संपर्क किया वहीं तत्काल घायलों के बेहतर इलाज के लिए हेली एंबुलेंस की व्यवस्था कर एम्स में बातचीत कर उनके इलाज का प्रबंध कराया और इसके बाद लापरवाह अफसर पर कार्रवाई की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीधे तौर पर इन बड़े अफसर को जिम्मेदार माना है मुख्यमंत्री ने साफ साफ कहा है की हम समय समय पर ऐसे मामलो में बड़े अफसरों को मौके पर जाने कारवाई करने के निर्देश देते है लेकिन लापरवाही बरती गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *