

उत्तराखंड – ऊधमसिंहनगर : पंतनगर मे 116 वे अखिल भारतीय किसान मेले का आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। जिसके बाद उन्होंने गांधी हॉल में किसानों और वैज्ञानिकों को संबोधित किया। मेला का समापन सात अक्टूबर को होगा। इस दौरान उन्होंने महिला समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया।
सीएम पुष्कर सिंह आज पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे जिसके बाद उन्होंने पंतनगर कृषि विश्विद्यालय द्वारा आयोजित 116 वे अखिल भारतीय किसान मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मेले में लगाए गए महिला समूह द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया गया। जिसके बाद उन्होंने गांधी हॉल में सूबे के अलावा अन्य राज्यो से आए किसानों को संबोधित किया।
मेले मे मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कहा कि विवि का हरित क्रांति में बड़ा स्थान है। किसान मेलों की किसानों की उन्नति में बड़ी भूमिका रहती है। खेती की नई तकनीकों से किसान रूबरू होते हैं।
किसान मेला कृषि का बड़ा कुंभ है जो की किसानों को उन्नतिशील बनाने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने किसानों के लिए 14 हजार करोड़ की सात योजनाओं को मंजूरी दी है। प्रदेश में किसानों की उन्नति के तमाम योजनाओं को संचलित किया जा रहा है।बिना ब्याज के तीन लाख का लोन दिया जा रहा है।
कृषि उपकरणों में 80 फीसदी की सब्सिडी दी जा रही है। छह अरोमा वैली विकसित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। कीवी और एप्पल मिशन की शुरआत की गई है और परिणाम सकारात्मक आए हैं। गौरतलब है की हर साल की तरह पंतनगर कृषि विश्विद्यालय द्वारा किसान मेले का अयोजन किया जा रहा है। मेले का समापन 7 अक्तूबर को होना है। चार दिनो तक मेले में हजारों की संख्या में देश के कई राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल के किसान शिरकत करते है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता
SIR-2026 Nainital/haldwani_ 2.35 लाख नोटिस, 69 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी