सीएम ने हल्द्वानी में रखी हाईटेक मीडिया सेंटर की नींव,इन खूबियों से होगा लैस


हल्द्वानी। कुमाऊँ मंडल के पत्रकारों के लिए आज एक ऐतिहासिक सौगात सामने आई, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर का शिलान्यास किया। करीब ₹6 करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाला यह सेंटर पत्रकारों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस एक बड़ा मीडिया हब होगा।
पत्रकारों को अब नहीं जाना पड़ेगा देहरादून
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक कई जरूरी कार्यों के लिए कुमाऊँ के पत्रकारों को देहरादून पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन नए मीडिया सेंटर के बनने के बाद अधिकांश कार्य हल्द्वानी से ही संचालित होंगे। इससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी।
हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा सेंटर
इस मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए
आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल
हाई-स्पीड इंटरनेट
डिजिटल स्टूडियो
समृद्ध लाइब्रेरी
कैंटीन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इसके साथ ही सीमांत क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों के लिए गेस्ट रूम की व्यवस्था भी की जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
पत्रकार कल्याण कोष बढ़ाकर ₹5 करोड़ किया गया
₹5 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा
60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को ₹10 हजार मासिक पेंशन
“पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत”
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से सकारात्मक और निष्पक्ष पत्रकारिता का आह्वान करते हुए कहा कि “आपकी कलम ही लोकतंत्र की असली ताकत और सरकार की मार्गदर्शक है।”
हल्द्वानी बनेगा कुमाऊँ का मीडिया हब
सरकार का मानना है कि यह सेंटर आने वाले समय में हल्द्वानी को कुमाऊँ का प्रमुख मीडिया केंद्र बनाएगा और यहां से क्षेत्रीय ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर की प्रभावशाली पत्रकारिता को नई दिशा मिलेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 10000 नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी, नगर निगम की बैठक में 17 प्रस्ताव पास
उत्तराखंड_MLA विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट
बेबसी और अकेलेपन की टीस_पहाड़ की खामोशी को आवाज देती ‘पायर’ PYRE
आंचल डेयरी का भव्य मेला आज से..
नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी