Ad

एबीवीपी के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी ने केदारनाथ आपदा लेकर कही ये बात..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल : रामनगर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कार्यक्रम सर्वोदय 2024 में बतौर मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत कि है। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नैनीताल के संगठन को लेकर कहा कि abvp दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो शिक्षको के साथ मिलकर छात्रों के विकास के लिए कार्य करता है, उन्होंने कहा कि आज के युवा आने वाले कल के भविष्य हैं।

ADVERTISEMENTSAd

वहीं केदारनाथ में आई आपदा को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहां कि रेस्क्यू अभियान जारी है। आज सुबह 6 बजे से शुरू हुए रेस्क्यू अभियान में लिंचोली से लगभग 150 लोगों को हेली के माध्यम से सिरसी हेलीपैड भिजवाया गया है।

उन्होंने कहाँ कि जिला प्रशासन की टीम के साथ एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है, लगभग सर्च अभियान बहुत हद तक पूरा हो चुका है साथ ही उन्होंने नैनीताल के अलग-अलग क्षेत्र में आये भूस्खलन को लेकर कहा कि जल्द ही जहां पर भी इस तरीके की घटनाएं हुई है उसको लेकर जिला प्रशासन को त्वरित कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

रामनगर पहुंचने पर आज पुष्कर सिंह धामी ने 11 घोषणाएं की, जिसमें मीडिया सेंटर बनाने की घोषणा, रामनगर के महाविद्यालय में मिनी स्टेडियम, रामनगर में सीवरेज लाइन आदि इसके साथ 11 घोषणा की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *