हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से मिले और सुनीं जनसमस्याएं


हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी पहुंचे। एफटीआई हेलीपैड पर मुख्यमंत्री ने मौजूद लोगों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पहले हेलीपैड पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय सहित जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त
MBPG छात्रसंघ चुनाव मतगणना : आर्यन की बंपर बढ़त कायम
MBPG छात्रसंघ चुनाव मतगणना : तस्वीर साफ..