सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update


हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज बुधवार को प्रस्तावित अहम सुनवाई फिलहाल आगे टल गई है। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की है। पिछली तारीखों पर सुनवाई टलने के बाद आज की कार्यवाही पर सभी की नजरें थीं।
राज्य सरकार की अर्जेंट पिटीशन पर पिछली तारीखों में सुनवाई टलने के बाद आज की कार्यवाही को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक 17 सितंबर को अगली सुनवाई निर्धारित की गई है।

बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली संभावित सुनवाई 17 सितंबर 2026 को होगी। 9 सितंबर की कार्यवाही के बाद सुप्रीम कोर्ट के केस स्टेटस में मामले को लंबित दर्शाते हुए 17 सितंबर को संभावित लिस्टिंग दर्ज की गई है। अब सभी की नजरें 17 सितंबर की संभावित सुनवाई पर हैं।
वहीं बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में 9 सितंबर की सुप्रीम कोर्ट सुनवाई से पहले इलाके में एहतियातन पुलिस की तेज हलचल दिख रही है। नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील क्षेत्र में भारी पुलिस बल, PAC, ड्रोन निगरानी, चेकिंग और फ्लैग मार्च के जरिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गयी। पुलिस ने अफवाह या भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की वार्निंग दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ चुनाव_ MBPG में सायरन बजा, गेट बंद_ छात्रों का जमावड़ा, मतदान सम्पन्न.
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा_ CHC की पुरानी बिल्डिंग में धधकी आग,बुजुर्ग महिला जिंदा जली
MBPG छात्रसंघ चुनाव Voting शुरू_भारी फोर्स तैनात…
हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर ? गजराज बिष्ट बोले_जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष
POCSO NDPS व अन्य गंभीर अपराधों में फोरेंसिक रिपोर्ट पर उत्तराखंड हाईकोर्ट का सख्त टाइम-बाउंड आदेश