Ad

पत्रकार हितों के लिए सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की कमान सम्भालने के साथ ही प्रदेश में पत्रकारों के हित में सदैव तत्पर हैं। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में विभिन्न मुद्दों पर पत्रकारों के हितों के लिए एक से बढ़कर एक निर्णय लिये हैं। बीते माह मुख्यमंत्री धामी ने सूचना निर्देशालय में समीक्षा बैठक लेते हुए पत्रकारों के लिए अनेक घोषणा की।

ADVERTISEMENTSAd

पत्रकारों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए सीएम धामी ने पत्रकार कल्याण कोष के लिए कॉर्पस फंड की धनराशि 05 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ कर दी है। इसके साथ ही पत्रकारों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस लागू करने के सबंध में उन्होंने विभाग को परीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। सीएम धामी ने तहसील स्तर पर कार्य कर रहे पत्रकारों के बारे में निर्णय लेते हुए पत्रकारों को मान्यता प्रदान करने के लिए भी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये हैं।

वही अब सोशल मीडिया के तहत फेसबुक, you tube, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर काम करने वाले पत्रकारों और इनफ्लुएंसर को भी सरकार सुचिबद्ध करेंगी इसके लिए सूचना महानिदेशक को सीएम ने काम आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे जिसके तहत महानिदेशक सूचना ने अधिकारियो को कमेटी बनाने के निर्देश दिए है जो एक ड्राफ्ट बनाएंगे जिसमे वो यू पी के ड्राफ्ट का भी अध्ययन करेंगे और 10 दिन में ड्राफ्ट बनाकर पेश करेंगे।

वही मुख्यमंत्री श्री धामी ने पत्रकारों की माँग पर गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में पत्रकारों के लिये रेस्टहाउस बनाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने महानिदेशक सूचना को निर्देशित किया कि इस संबंध में तत्काल कार्ययोजना तैयार किया जाए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *