Ad

मुख्यमंत्री द्वारा स्टोन क्रेशरों की समस्या का समाधान_एलएससी इन्फोटेक ने जताया आभार

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआँ उत्तराखण्ड प्रदेश में बीते चार दिनों से सर्वर डाउन के कारण स्टोन क्रशरों को हो रही परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने पर एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड ने उनका आभार जताया है।

ADVERTISEMENTSAd


बताते चले कि बीते 2 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में साइबर हैक होने से सर्वर डाउन हो गया था जिस कारण माइनिंग विभाग की साइड बंद हो गई थी।


माइनिंग विभाग का इवन्ना पोर्टल बंद होने से लोगों को खनिज क्रय करने हेतु अत्यधिक परेशानी हो रही थी एवं उद्योगों में कार्यरत लोगों के सामने रोजी-रोटी का भी संकट खड़ा हो गया था। जिसपर स्टोन क्रशर्स द्वारा इस संबंध में अधिकारियों से लेकर माननीय मुख्यमंत्री तक को अवगत कराया गया ।

वहीं मुख्यमंत्री ने उक्त मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए इमरजेंसी बैठक बुलाकर इसके तत्काल समाधान के निर्देश दिए थे जिस पर खनन विभाग द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुपालन में ई रवनना प्रपत्र के स्थान पर तत्काल प्रपत्र, -जे से वैकल्पिक व्यवस्था करके खनिज का संचालन शुरू कर दिया गया है।


इधर उत्तराखंड के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निर्देशक अभिषेक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एवं खनन विभाग के सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं खनन विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा समस्या के निस्तारण हेतु वैकल्पिक व्यवस्था कर सभी स्टोन क्रशर उद्योग के साथ ही प्रदेश की जनता को भी राहत दी है जिसपर हम सभी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *