₹105 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, कोटद्वार-रामनगर को खास सौगात


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यभर में आधारभूत ढांचे को सशक्त बनाने, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और जनसुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से ₹105 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन योजनाओं से कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को गति मिलने के साथ-साथ विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, पर्यटन, शहरी विकास और सार्वजनिक सुविधाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने भिकियासैंण स्थित हरूहीत मंदिर कढोली तथा द्वारीखाल विकासखंड के देवीखाल स्थित माँ बाल कुँवारी माता मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति प्रदान कर धार्मिक स्थलों के विकास को नई दिशा दी है।
श्रम न्यायालयों में बेहतर सुविधाएं, पर्यटन विकास को प्रोत्साहन
देहरादून, काशीपुर और हरिद्वार के श्रम न्यायालयों में ट्रांसजेंडर, दिव्यांगजन और महिलाओं के लिए पृथक शौचालय एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु ₹1.41 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। वहीं रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन विकास कार्यों के लिए ₹1.50 करोड़ की मंजूरी दी गई है।
कोटद्वार और रामनगर को विशेष सौगात
कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के लिए ₹4.96 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। वहीं रामनगर स्थित दीवानी न्यायालय में न्यायिक कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन निर्माण को भी हरी झंडी मिली है।
कुम्भ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार
मायापुर में कुम्भ मेला-2027 के मद्देनजर फायर स्टेशन हेतु 50 बिस्तरों वाले बैरक निर्माण के लिए ₹4.17 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे आगामी कुम्भ मेले में सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाएं और मजबूत होंगी।
शहरी विकास योजनाओं के लिए ₹48.58 करोड़
हल्द्वानी, रुद्रपुर, हरिद्वार और रुड़की सहित कई शहरों में पशु शवदाह गृह निर्माण, लीगेसी वेस्ट निस्तारण, कूड़ा प्रबंधन वाहनों और आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए ₹48.58 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इससे स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और शहरी क्षेत्रों का पर्यावरणीय प्रबंधन बेहतर होगा।
सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई मजबूती
रायपुर क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त मार्गों के पुनर्निर्माण, रुद्रपुर में सड़क चौड़ीकरण तथा रुद्रप्रयाग जिले में मोटर मार्गों के डामरीकरण सहित कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
लालकुआं, चम्पावत और रामनगर को विकास का तोहफा
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विजयपुर-पहाड़पानी पैदल मार्ग के सुधार, चम्पावत में मौनपोखरी-हरेश्वर मंदिर मार्ग के डामरीकरण तथा रामनगर विधानसभा क्षेत्र में हनुमानधाम मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




₹105 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, कोटद्वार-रामनगर को खास सौगात
मैं ही जिम्मेदार हूं’_ सुसाइड नोट में दर्द बयां कर गई NEET अभ्यर्थी रिया
जमरानी बांध प्रभावितों का फूटा गुस्सा, एक माह का अल्टीमेटम
बांध की मंजूरी की शर्तों के उल्लंघन का मामला पहुँचा हाईकोर्ट
रिकॉर्ड भी टूटे, व्यवस्थाएं भी बनीं मिसाल_ऐतिहासिक रहा कैंची धाम मेला