राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गांधी जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांधीजी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश देते हुए उन्हें युगद्रष्टा बताया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और त्याग के मार्ग पर चलकर न केवल भारत को आजादी दिलाई, बल्कि पूरी दुनिया को शांति और एकता का संदेश दिया। उनका जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है और समाज को नई दिशा देने वाला है।
उन्होंने कहा कि गांधीजी की प्रेरणा से ही हमें स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सादगी जैसे मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है, जो राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखते हैं। मुख्यमंत्री ने आमजन से आह्वान किया कि वे गांधीजी के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारें और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..