Ad

उत्तराखंड : 3 IAS के कार्यभार में बदलाव, ये बने उधम सिंह नगर जिले के नए डीएम

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड शासन ने तीन आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए आईएएस अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को ऊधम सिंह नगर जिले का नया जिलाधिकारी (DM) नियुक्त किया है। अपर सचिव रीना जोशी द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि नितिन सिंह भदौरिया को उनके वर्तमान पद से मुक्त करते हुए, उन्हें जिलाधिकारी-सह-जिला मजिस्ट्रेट, ऊधम सिंह नगर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

इसके साथ ही, राज्य शासन ने और भी महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं। आईएएस अधिकारी रणवीर सिंह चौहान को कृषि एवं उद्यान विभाग का महानिदेशक नियुक्त करते हुए, इस विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं, आईएएस अधिकारी गौरव कुमार से नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून का चार्ज वापस ले लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page