

नैनीताल पुलिस में शोक की लहर, कैंसर से जूझते हुए अपर उपनिरीक्षक अमरनाथ का निधन
नैनीताल पुलिस के रिजर्व पुलिस लाइन में नियुक्त अपर उपनिरीक्षक स0पु0 अमरनाथ का बीती रात कैंसर से लंबी जंग के बाद आकस्मिक निधन हो गया। अमरनाथ, जो मूल रूप से राय बरेली (उत्तर प्रदेश) के निवासी थे, वर्ष 1995 में पुलिस विभाग में आरक्षी के रूप में भर्ती हुए थे। उनकी सेवा यात्रा ने उन्हें उत्तर प्रदेश के जालौन, उन्नाव, देहरादून, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार जैसे जिलों में तैनात किया।
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण वह हाल ही में पीजीआई लखनऊ से उपचार प्राप्त कर रहे थे, लेकिन बीती रात उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस दुखद घटना से नैनीताल पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने अपर उपनिरीक्षक अमरनाथ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उनके पार्थिव शरीर को शोक सलामी देते हुए सुसज्जित सेरेमोनियल गार्द द्वारा अंतिम विदाई दी गई।
स्व. अमरनाथ की मेहनत, ईमानदारी और सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन