UKSSSC पेपर लीक जांच की कमान CBI को, केंद्र ने दी मंजूरी..


UKSSSC पेपर लीक कांड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में 36 दिन बाद धामी सरकार की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच की अधिसूचना जारी कर दी है। अब सीबीआई की टीम जल्द ही उत्तराखंड पहुंचकर जांच की कमान अपने हाथ में लेगी।

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई वर्तमान में जांच कर रही एसआईटी टीम से सभी दस्तावेज और साक्ष्य अपने कब्जे में लेगी तथा कुछ लोगों पर जल्द एक्शन हो सकता है।
इससे पहले, 11 अक्टूबर को सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपी थी। रिपोर्ट मिलने के कुछ घंटे बाद ही UKSSSC ने परीक्षा रद्द कर दी थी।
रिपोर्ट में छात्रों की जनसुनवाई और साक्ष्यों के आधार पर अनियमितताओं का खुलासा किया गया था। वहीं, प्रदेशभर में हुए छात्रों के आंदोलनों और धरनों के बाद सीएम धामी ने सीबीआई जांच की बात कही। जिसके बाद राज्य सरकार में केंद्र को सीबीआई जांच के लिए पत्र लिखा था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी, कई IAS अधिकारियों का प्रमोशन तय
CBI ने बिछाया जाल, बैंक ऑफ़ बड़ौदा का मैनेजर भी गिरफ्तार_9 लाख की घूस…
इंस्पिरेशन स्कूल में बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, 15 स्कूलों की 28 टीमें दिखाएंगी दम
व्यवस्था परखने खुद मैदान में उतरीं नगर आयुक्त आशिमा गोयल, कई कर्मचारी नदारद मिले..
23 साल पुराने जैनी प्रकरण में हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें, 17 धाराओं में FIR..