बकरीद पर हिदायत और वार्निंग_अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : SSP


हल्द्वानी/नैनीताल।
जनपद नैनीताल में बकरीद (ईद-उल-अजहा) और पर्यटन सीजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सभी जनपदवासियों एवं पर्यटकों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
एसएसपी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और इस समय चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, मानसखंड यात्रा, श्री कैंची धाम यात्रा समेत पर्यटन सीजन अपने चरम पर है। ऐसे में लाखों श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि त्योहारों और पर्यटन गतिविधियों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। भारी संख्या में पुलिस बल एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।
सीएलजी और शांति समितियों के साथ लगातार बैठकें
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस, प्रशासन, सीएलजी और शांति समिति के साथ लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नमाज को लेकर स्पष्ट निर्देश
पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि नमाज केवल निर्धारित और अधिकृत स्थलों जैसे मस्जिद परिसर एवं ईदगाह में ही अदा की जाएगी। किसी भी सार्वजनिक स्थान, पार्क, मैदान या सड़क पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी।
एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि नियमों का उल्लंघन कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर
पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
यदि कोई व्यक्ति साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कुर्बानी को लेकर दिशा-निर्देश जारी
एसएसपी ने बताया कि कुर्बानी केवल निर्धारित एवं बंद स्थानों पर ही नियमानुसार की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी।
इसके साथ ही कुर्बानी प्रक्रिया के फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
स्वच्छता बनाए रखने की अपील
पुलिस प्रशासन ने कहा कि कुर्बानी के बाद अवशेषों का निस्तारण निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाए। साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखना आयोजकों एवं संबंधित लोगों की जिम्मेदारी होगी।
नैनीताल पुलिस ने सभी नागरिकों से शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या कानून व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया है।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि नैनीताल पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ
ड्रोन, PAC और SDRF के साथ नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
SDG Achievers Award में चमका नैनीताल,DM रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
BREAKING – नैनीताल फ्लैट्स ग्राउंड पर होगी ईद की नमाज, हाईकोर्ट ने दी इजाजत
HighCourt- चर्चित यौन शोषण मामले में युवती की समझौता और नरेश पांडे की सुरक्षा याचिका खारिज