208 ग्राम पंचायत सदस्य और 3 क्षेत्र पंचायत पर होगा उपचुनाव, 30 सितंबर से नामांकन


हल्द्वानी_ नैनीताल जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव का बिगुल बज गया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले के विभिन्न विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 208 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 3 रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जाएगा।

नैनीताल पंचायत उपचुनाव का पूरा शेड्यूल देखिए
30 सितंबर और 1 अक्टूबर_सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे।
3 अक्टूबरसुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 4 अक्टूबर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी।
5 अक्टूबर_ सुबह 10 बजे से निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन।
12 अक्टूबर_ सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान।
14 अक्टूबर_ सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और कार्य समाप्ति तक जारी रहेगी।
नामांकन, जांच, नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया संबंधित विकासखंड मुख्यालयों पर होगी।
किस विकासखंड में कितने पदों पर चुनाव ?
रामनगर_ ग्राम पंचायत सदस्य 16, क्षेत्र पंचायत सदस्य 1
कोटाबाग_ ग्राम पंचायत सदस्य 12, क्षेत्र पंचायत सदस्य 1
हल्द्वानीग्राम पंचायत सदस्य 20 भीमतालग्राम पंचायत सदस्य 18
धारीग्राम पंचायत सदस्य 38, क्षेत्र पंचायत सदस्य 1 रामगढ़ग्राम पंचायत सदस्य 19
बेतालघाट_ ग्राम पंचायत सदस्य 46
ओखलकांडा_ ग्राम पंचायत सदस्य 39
इन पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता मतगणना समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! 17-18 अक्टूबर को कई रूट डायवर्ट
रोड नहीं तो वोट नहीं!” नैनीताल में कृष्णापुर-दुर्गापुर का जनआक्रोश, 100 मीटर सड़क के लिए कैंडल मार्च
पर्यटन क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खोलने की तैयारी, UOU की पहल..
उत्तराखंड से सिक्किम तक दुष्यंत गौतम का विरोध.. हरीश रावत समेत 30 नामजद पर FIR
दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ..