अचानक गिरी तीन मंजिला इमारत..10 की मौत..कई के फंसे होने की आशंका.राहत और बचाओ कार्य जारी..

मुंबई महाराष्ट्र 21.09.2020 GKM NEWS महाराष्ट्र में एक दर्दनाक घटना घटी है. जिसमे 10 लोगो की मौत की खबर सामने आ रही है.खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के भिवंडी में आज सुबह तीन मंजिला इमारत अचानक गिर गई. इस बड़े हादसे में 10 व्यक्तियों की मौत हो गई.

जबकि बताया जा रहा है कि करीब 20 लोगो के मलबे में फसे होने की आशंका है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि भिवंडी में इमारत आज तड़के से गिर गई. पुलिस का कहना है कि मलबे से अभी तक एक बच्चे के साथ ही पांच लोगो को बाहर निकाला जा चुका है.. साथ ही तलाश के साथ राहत और बचाओ कार्य जारी है..

एक स्थानीय ने बताया कि धमनकर नाका के पास नरपोली में पटेल परिसर स्थित इमारत तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर गिर गई. जब हादसा हुआ तो उस वक़्त इमारत में रहने वाले लोग सो रहे थे. बताया जा रहा है कि इमारत में रहने वाले करीब 20 व्यक्तियों के मलबे में फंसे होने की आशंका है.





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल_DM ने विभागों को किया अलर्ट, गौला पुल पर SSP ने लिया हालात का जायज़ा..
उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे..
Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video