Ad

पति के हाथों पत्नी की निर्मम हत्या : हल्द्वानी में घरेलू हिंसा का खौफनाक मामला..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में जमानत पर बाहर आए पति ने ईंट से किए ताबड़तोड़ वार, पत्नी की दर्दनाक मौत..

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पति ने शक के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के 13 बीघा इलाके की है, जहां 35 वर्षीय महिला शाहीन को उसके ही पति इंतज़ार ने ईंट से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

मामूली कहासुनी बनी मौत की वजह

जानकारी के अनुसार इंतज़ार को लंबे समय से अपनी पत्नी शाहीन के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। गुरुवार दोपहर विवाद इतना बढ़ गया कि इंतज़ार ने घर के बाहर रखी भारी ईंट उठाकर पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।जब तक लोग पहुंचते, शाहीन लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर चुकी थी।

लोगों ने पकड़ा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला की चीखें सुनकर आस-पास के लोग दौड़े और आरोपी पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घायल शाहीन को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

आरोपी पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इंतज़ार पहले एक रेप केस में जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। उसे शक था जिसके चलते अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *