Ad

BREAKING : (उत्तराखंड) यहां हाथी ने युवक को पटक-पटक कर मार डाला..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

खटीमा : किलपुरा वन रेंज में मानव वन्य जीव संघर्ष में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया हैं। खटीमा की किलपुरा वन रेंज में घास लेने गए एक 55 वर्षीय व्यक्ति को जंगल में हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खटीमा पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।पूरे मामले के अनुसार उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा स्थित किलपुरा वन रेंज में जंगल घास लेने गए चट्टिया फार्म निवासी पच्चपन वर्षीय उम्मेद सिंह की रविवार को मानव वन्य जीव संघर्ष में दर्दनाक मौत हो गयी।

ADVERTISEMENTSAd

वन विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक उम्मेद सिंह की लाश को कब्जे में लेकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया है।वही किलपुरा वन क्षेत्राधिकारी जीवन चंद्र उप्रेती ने मीडिया को बताया कि रविवार को सुबह उन्हें सूचना मिली कि पश्चिमी किलपुरा के जंगलों में हाथी ने एक व्यक्ति को मार डाला है। तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वही मृतक की पहचान 55 वर्षीय चट्टिया फार्म निवासी उम्मेद सिंह के रूप में हुई है। पुलिस और मृतक के परिजनों को वन विभाग द्वारा सूचित किया गया।

और पुलिस की मदद से वन विभाग द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया है, और मृतक के शव का पोस्टमार्टम चल रहा है।जबकि वन विभाग द्वारा चार लाख की सहायता राशि मृतक के परिजनों को दी जाएगी।गौरतलब हैं की पूर्व में भी मानव वन्य जीव संघर्ष में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।वही वन विभाग द्वारा भी स्थानीय ग्रामीणों को वनों में ना जाने की सलाह दी गई है। ताकि मानव वन्य जीव संघर्ष से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *