Ad

BREAKING(उत्तराखंड) : भारत में पहली बार चंपावत में शुरू होगी “रॉयल फ्री लंदन नेशनल हेल्थ सर्विस”की वर्चुअल OPD.. युवाओं को मिलेंगे बड़े फायदे..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर “एलारा फाउंडेशन” लंदन, “रॉयल फ़्री लंदन नेशनल हेल्थ सर्विस फाउंडेशन ट्रस्ट” हॉस्पिटल और जिला अस्पताल चंपावत के बीच एमओयू साइन किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उत्तराखंड के युवाओं के लिए करियर परामर्श पोर्टल ukcareers.in का शुभारंभ किया।

ADVERTISEMENTSAd


इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रतिनिधियों को शुभकामना प्रदान करते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है यह पहल प्रदेश के चम्पावत जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतरी के लिए कारगर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता की सुविधा के लिए हर क्षेत्र में सरलीकरण की प्रक्रिया पर विशेष जोर दे रही है ताकि जनता को अधिक से अधिक लाभ हो सके।

इस दौरान स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि लंदन के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल “रॉयल फ्री लंदन नेशनल हेल्थ सर्विस” का भारत में पहली बार उत्तराखंड के जिला अस्पताल चंपावत में टेलीमेडिसिन और वर्चुअल ओपीडी के साथ ही एक्शन प्रोग्राम संचालित किया जाएगा। इससे दोनों देशों में स्वास्थ्य सम्बंधी आधुनिक तकनीक का आदान प्रदान किया जाएगा।
इस दौरान एलारा फाउंडेशन के सीईओ राज भट्ट, रॉयल फ़्री लंदन हॉस्पिटल के प्रतिनिधि देवाशीष घोष, अभिनेता दिलीप ताहिल, प्रो. दुर्गेश पंत एवं अन्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *