हल्द्वानी(BIG NEWS) : टेक्सास की विदेशी मूल महिला की इन हालात में हुई मौत..क्या बेटी को नहीं नसीब होगा आख़री दीदार.. तफ्तीश जारी

उत्तराखंड(नैनीताल) : हल्द्वानी मेडिकल चौकी क्षेत्र के एक अस्पताल में बीते शनिवार रात अमेरिका मूल की एक वृद्ध महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है। इसके बाद मामले की रिपोर्ट पुलिस ने एसएसपी, डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को भेज दी है। वहीं अमेरिका में रहने वाली वृद्धा की बेटी को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
पुलिस के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास प्रांत निवासी यवेटे क्लेयर रोजर (69) इन दिनों चोरगलिया निवासी मीनाक्षी बजेठा के घर रहती थीं। रोजर धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। उनका कैंची धाम मंदिर से लंबे समय से काफी लगाव था। इससे पहले वह जागेश्वर धाम समेत कई अन्य धामों की यात्रा कर चुकी थीं।
लंबे समय से वह भारत में रह रही थीं। उन्होंने यहां से पीएचडी भी की थी। इस बार उनका वीजा 7 फरवरी 2028 तक का था, जो 8 फरवरी 2018 को जारी हुआ था। मामले में मेडिकल चौकी प्रभारी अनिल आर्या ने बताया कि वृद्धा रोजर चोरगलिया में भी पूजा-पाठ करती रहती थीं। बीते शनिवार रात अचानक तबीयत खराब होने पर मीनाक्षी उन्हें क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में लाई थीं, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। वृद्धा की बेटी अमेरिका में ही रहती है। उससे सम्पर्क कर जानकारी दे दी गई है। इसके अलावा इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भी भेज दी गई है। इसके बाद शासन, प्रशासन अपने स्तर से एम्बेसी से वार्ता कर अग्रिम कार्रवाई करेगा।
पुलिस अधिकारिकारियों की मानें तो अमेरिका में कोविड के नियम अब भी सख्त चल रहे हैं। वृद्धा की बेटी के पास भारत का वीजा तो है, लेकिन कोविड के नियम यहां आने में बाधा बन सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो रोजर की बेटी के लिए मां का चेहरा देखना मुश्किल हो सकता है। हालांकि प्रशासन स्तर पर इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस