Ad

BREAKING NEWS:अनियंत्रित होकर गाड़ी गिरी खाई में एक कि मौत एक को पहुँचाया अस्पताल, जाने कहां का है मामला

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में हुआ हादसा हादसे में कार सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गंगोलीहाट क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह 6:00 बजे ख़िरमांडे कनालीछीना मोटर मार्ग पर सुकड़ी धार के समीप एक वाहन संख्या यूके06 टीए /5024 अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में दो लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTSAd

घटना में वाहन सवार कमल कुमार पुत्र राजेंद्र राम निवासी जाड़ापानी उम्र 22 वर्ष थाना बेरीनाग जनपद पिथौरागढ़ की मौके पर ही मृत्यु हो गई। तथा सागर प्रसाद पुत्र किशन राम निवासी जाड़ापानी उम्र 24 वर्ष थाना बेरीनाग जनपद पिथौरागढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ग्रामीणों एवं स्थानीय पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार करने उपरांत उपरोक्त घायल को हायर सेंटर पिथौरागढ़ हेतु रेफर किया गया।
घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *