ब्रेकिंग:बीच बाज़ार में बदमाश ने पान विक्रेता पर चलाई गोली:जानें पूरा मामला


GKM.News (11.01.2021) काशीपुर : काशीपुर के बीच बाज़ार में एक बदमाश ने पान विक्रेता पर फायर झोंक दिया। अचानक की गई फायरिंग से पान विक्रेता बाल बाल बचा। घटना कल रात्रि लगभग दस बजे की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी है। आपको बता दें कि मोहल्ला अल्ली खां निवासी रइस अहमद पुत्र रफीक अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मेन बाजार स्थित अपनी दुकान कलुआ पान भंडार पर बैठा था। तभी नबाब उर्फ कलुआ उसकी दुकान पर आया और उसे गंदी गंदी गालियां देने लगा। इसके बाद उसने अपनी अंटी से तमंचा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया। जिसमे वह बाल बाल बच गया। इसके बाद लोगो के सामने नबाब उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर