BREAKING : (हरिद्वार) 65 लोगो की मौत के आँकड़े छुपाने का मामला..सीएमओ और सीएमएस पर हुई यह कार्यवाही..जाने पूरी ख़बर..

देहरादून: कोरोना मौत से जुड़े मामले में सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हरिद्वार के बाबा बर्फानी अस्पताल में 65 लोगों की मौत के आंकड़े को छुपाए रखा। इसका खुलासा जांच में हुआ। मामले सामने आने के बाद अब हरिद्वार के सीएमओ और बाबा बर्फानी अस्पताल के सीएमएस को नोटिस भेजा गया है। उनसे जवाब तलब किए गए हैं।
कोविड चीफ ऑफिसर अभिषेक त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ हरिद्वार और बाबा बर्फानी अस्पताल के सीएमएस को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। लापरवाह अधिकारियों ने अप्रैल से अब तक अस्पताल में हुई मौतों का आंकड़ा मुख्यालय को नहीं बताया था। जब मौत के मामलों की जांच की गई, तब इस बात का खुलासा हुआ कि अस्पताल में पिछले दिनों में 65 मरीजों की मौत हुई थी। इतनी बड़ी लापरवाही के बाद अब अधिकारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पिता का सिर फूटा, बेटी को दी दुष्कर्म की धमकी_वनभूलपुरा कोतवाली में मामला दर्ज
LLC 2026 : रॉयल राइडर्स पंजाब ने कोनार्क सूर्यास ओडिशा को 43 रनों से हराया
रेलवे मामला : 20 मार्च से बनभूलपुरा में 6 पॉइंट पर विशेष कैंप लगेंगे, पुनर्वास प्रक्रिया तेज
मंगलपड़ाव मोबाइल लूट कांड का खुलासा_Video
मौसम बदला- नैनीताल में अचानक ठंड बढ़ी_ओलावर्ष्टि से बिछी सफेद चादर..Video