मंगलपड़ाव मोबाइल लूट कांड का खुलासा_Video


हल्द्वानी। मंगलपड़ाव क्षेत्र में हुए मोबाइल लूट कांड का नैनीताल पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। लूटे गए मोबाइल फोन के जरिए GPay से ₹42 हजार की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और ₹26 हजार नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को टीमर बड़ौन खनस्यू निवासी हरेन्द्र सिंह ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 9 मार्च को अज्ञात व्यक्तियों ने उनका मोबाइल फोन लूट लिया था और उसी मोबाइल से गूगल पे के जरिए ₹42,000 रुपये ट्रांसफर कर लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0 FIR संख्या 87/26 धारा 309(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान की। इसके बाद 14 मार्च 2026 को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल और ₹26,000 नकद बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) BNS की भी बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
अरुण सोलंकी (19 वर्ष) निवासी एयरफोर्स गेट, नैनीताल रोड, थाना इज्जतनगर, जिला बरेली (उ.प्र.)
सचिन सोलंकी (20 वर्ष) निवासी मुख्य बाजार, सर्प गांव मार्ग, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में व0उ0नि0 भूपेन्द्र मेहता, उ0नि0 कुआशा शर्मा, हे0कानि0 इसरार नवी और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।
नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल लूट और ऑनलाइन ठगी के मामले का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ चुनाव_ गढ़वाल में ABVP का सूपड़ा साफ,, क्या 2027 में दिखेगा असर ?
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने नीलेश नेगी,अनुशासन से हासिल किया मुकाम..
कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है