पिता का सिर फूटा, बेटी को दी दुष्कर्म की धमकी_वनभूलपुरा कोतवाली में मामला दर्ज


हल्द्वानी।
शहर के वनभूलपुरा क्षेत्र में दबंगई और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने पिता के साथ मारपीट करने के साथ-साथ उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जवाहर नगर निवासी शकील अहमद पुत्र जमीर अहमद ने वनभूलपुरा कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके मोहल्ले का ही रहने वाला सद्दाम उर्फ समीर पुत्र ताहिर हुसैन अक्सर इलाके में लोगों से झगड़ा करता रहता है। पूर्व में भी आरोपी द्वारा प्रार्थी और उनके परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की घटना हो चुकी है, जिसे स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से समझौते के जरिए सुलझा दिया गया था।
पीड़ित के अनुसार 14 मार्च को दोपहर करीब 3:30 बजे वह अपनी पुत्री सदफ के साथ हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के रास्ते से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी सद्दाम वहां पहुंचा और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसने पीड़ित की पुत्री के साथ बदतमीजी और अश्लील हरकत भी की तथा उसे दुष्कर्म की धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
मारपीट के दौरान शकील अहमद के सिर में गंभीर चोट आई, जिसका मेडिकल भी कराया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी की हरकतों से उनका परिवार भयभीत है और भविष्य में किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली वनभूलपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उप निरीक्षक बबीता मेहरा को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन