BREAKING : (हल्द्वानी) ज़हरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या..होटल में मिला शव..


हल्द्वानी में एक होटल में एक व्यक्ति ने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हल्द्वानी कोतवाल ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
कोतवाल हरेंद्र चौधरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज स्टेशन के पास स्थित एक होटल में अल्मोड़ा जनपद के चिंकूड़ा (पटगलिया) महरा गांव के रहने वाले लगभग 54 वर्षीय राधा कृष्ण जोशी पुत्र ‘रमेश चंद्र जोशी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में अग्रिम कार्यवाही शुरु कर दी है।
आज सुबह जब कमरा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। आशंका जताई जा रही है कि जहर खाने से उसकी मौत हुई है। मृतक जल संस्थान में कार्यरत बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..